Home मनोरंजन फिल्म ‘वीमेन ऑफ माय बिलियन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

फिल्म ‘वीमेन ऑफ माय बिलियन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

10
0

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा अभिनय के साथ-साथ फिल्मों को भी प्रोड्यूस करती हैं। अब जल्द ही उनके प्रोडक्शन हाउस में बनी डॉक्यूमेंट्री ‘वीमेन ऑफ माय बिलियन’ जल्द रिलीज होने वाली है। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म का ट्रेलर आज 25 अप्रैल को जारी कर दिया है।

बता दें कि इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है, जो कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर पैदल चलकर तय करती है और उन औरतों से मिलती है, जिन्होंने अपनी जिंदगी में किसी तरह की हिंसा झेली है।

क्या दिखाया गया है इसके ट्रेलर में

अजितेश शर्मा के निर्देशन में बनी इस डॉक्यूमेंट्री की शुरुआत कुछ महिलाओं के साथ होती है, जो आंख बंद करके अपने दिमाग में एक ऐसा चित्र बनाती हैं, जिसमें वह खुद को 11 साल की उम्र में देखती हैं और फिर उनके सामने अपने आज को रखती हैं। इसके बाद कुछ महिलाएं अपनी-अपनी कहानी बताते हुए नजर आती हैं।

फिर सृष्टि बख्शी एक ऐसी पद यात्रा पर निकलती हैं, जिसमें वह महिलाओं के संघर्षों, सपनों, अधिकारों के बारे में कहानियों को खोजने और शेयर करने के मिशन के साथ कन्याकुमारी से कश्मीर तक 230 दिनों में 3,800 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर निकलती हैं।