Home देश देश में भीषण गर्मी बढ़ती जा रही है। पूर्वोत्तर को छोड़कर भारत...

देश में भीषण गर्मी बढ़ती जा रही है। पूर्वोत्तर को छोड़कर भारत के ज्यादातर राज्यों में अधिकतम तापमान 40°C से 46°C के बीच बना हुआ

5
0

देश में भीषण गर्मी बढ़ती जा रही है। पूर्वोत्तर को छोड़कर भारत के ज्यादातर राज्यों में अधिकतम तापमान 40°C से 46°C के बीच बना हुआ है। यूपी, राजस्थान और महाराष्ट्र के 7 शहरों में रविवार को तापमान 46°C के पार चला गया। यूपी के 60 जिलों में आज लू का अलर्ट है।

महाराष्ट्र के अकोला में तापमान सबसे ज्यादा 46.9°C रहा। इसके बाद अमरावती (महाराष्ट्र) में 46.8°C, बांदा (UP) में 46.6°C, वर्धा (महाराष्ट्र) और बाड़मेर (राजस्थान) में 46.4°C, जैसलमेर (राजस्थान) और यवतमाल (महाराष्ट्र) में 46°C तापमान रहा।