मोदी सरकार की केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज मीटिंग होनी है। यह मीटिंग इसलिए भी अहम है क्योंकि एक दिन पहले दो हलचल देखने को मिली थीं। दरअसल मंगलवार सुबह केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका राज्यसभा कार्यकाल समाप्त हो गया था और भाजपा ने उन्हें दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा।



