Home देश दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 4.17 करोड़ रुपए की...

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 4.17 करोड़ रुपए की निवेश धोखाधड़ी के मामले में एक निजी कंपनी के तीन निदेशकों को गिरफ्तार किया

6
0

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने 4.17 करोड़ रुपए की निवेश धोखाधड़ी के मामले में एक निजी कंपनी के तीन निदेशकों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन्होंने मल्टी-लेवल मार्केटिंग (MLM) आधारित फ्रेंचाइजी निवेश योजना के जरिए 1,000 से अधिक निवेशकों को ठगा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूप सिंह, गौरव वर्मा और संजीव शर्मा के रूप में हुई है। तीनों एम/एस डुवेरा रिटेल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं। पुलिस ने सोमवार को पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग स्थानों से उन्हें गिरफ्तार किया।

आर्थिक अपराध शाखा के अनुसार, कंपनी “FunTasteTic Cafe” ब्रांड के नाम पर निवेश योजना चला रही थी। आरोपियों ने निवेशकों को हर महीने सुनिश्चित रिटर्न, फ्रेंचाइजी से आय और रेफरल कमीशन का लालच देकर निवेश कराया। यह पूरा मॉडल कथित तौर पर पॉन्जी स्कीम और मल्टी-लेवल मार्केटिंग (MLM) के आधार पर संचालित किया जा रहा था।