पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए हैदराबाद के नामपल्ली में देश की पहली पूर्णतः ऑटोमैटिक पार्किंग शुरू की गई है। 10 मंजिलों में 250 कारें और 200 दोपहिया वाहन यहां खड़े हो सकते हैं। कार का शुल्क 30 रुपए और दोपहिया का 10 रुपए प्रति घंटा है। यह दुनिया की पांचवीं और भारत की पहली अनअटेंडेड (बिना स्टाफ) पार्किंग है। इसी साल जनवरी में शुरू हुई है। इसकी लागत 200 करोड़ रुपए आई है।



