Home देश NIA जांच में हथियार बरामद, दिल्ली HC ने आरोपी को जमानत से...

NIA जांच में हथियार बरामद, दिल्ली HC ने आरोपी को जमानत से किया वंचित

89
0

नई दिल्ली।

दिल्ली हाई कोर्ट ने बंबीहा गैंग को अवैध हथियार और गोला-बारूद मुहैया कराने के आरोपी लक्षवीर सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी पर UAPA और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

NIA की जांच में खुलासा
जांच एजेंसी के अनुसार, लक्षवीर सिंह ने बंबीहा गैंग को हथियार और वाहन उपलब्ध कराए ताकि टारगेट किलिंग और आतंकी वारदातों को अंजाम दिया जा सके। फरवरी 2023 में उसके घर पर छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध हथियार, मैगजीन और गोलियां बरामद की गईं। NIA ने अगस्त 2023 में चार्जशीट दाखिल की थी।