Home देश गुजरात में हुई भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़...

गुजरात में हुई भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए

4
0

गुजरात में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। सूरत में सबसे अधिक 24 इंच बारिश दर्ज की गई, जबकि 12 अन्य क्षेत्रों में 10 इंच से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को राज्य के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तर प्रदेश में गंगा, घाघरा और सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। बलिया में सरयू नदी के कटाव से एक ही दिन में 9 मकान नदी में समा गए।

मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण-गोवा, कर्नाटक और केरल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड और बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।