Home देश देश में कच्चे तेल की कमी नहीं, लोगों से अपील- ज्यादा खरीददारी...

देश में कच्चे तेल की कमी नहीं, लोगों से अपील- ज्यादा खरीददारी से बचें

14
0

 

नई दिल्ली : सरकार ने एक बार फिर से देश के नागरिकों से पेट्रोल-डीजल या एलपीजी की पैनिक बायिंग यानी घबराहट में खरीददारी न करने की अपील की है। सरकार ने जारी बयान में कहा है कि अमरीका-ईरान युद्ध के बीच होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से जुड़ी रुकावटों के बावजूद देश में ईंधन की सप्लाई पर्याप्त और सुचारू बनी हुई है। इसमें भरोसा दिलाते हुए कहा गया है कि पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स से लेकर कुकिंग गैस तक बिना रुकावट के मिल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को सरकार की ओर से नागरिकों से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की घबराहट में खरीददारी करने से बचने की अपील की गई।