Home अन्य भावना प्रगतिशील वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा जतन दिव्यांग स्कूल में विशेष गतिविधि एवं...

भावना प्रगतिशील वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा जतन दिव्यांग स्कूल में विशेष गतिविधि एवं खेलकूद सत्र का आयोजन

7
0

रायपुर। भावना प्रगतिशील वेलफेयर फाउंडेशन की टीम द्वारा रविवार 16 अगस्त को जतन दिव्यांग स्कूल का दौरा किया गया। यह दिन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने और उनके साथ खुशियां बांटने के नाम रहा।

इस विशेष कार्यक्रम में जतन दिव्यांग स्कूल के बच्चों के साथ-साथ डोमा गांव के बच्चों ने भी पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। दोनों जगहों के बच्चों का एक साथ जुड़ना और एक-दूसरे के साथ घुलमिल जाना इस पूरे आयोजन का सबसे खूबसूरत पहलू रहा।

पूरे दिन बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए कई तरह की एक्टिविटीज कराई गईं।

दिन की शुरुआत बच्चों को एकाग्रता, संतुलन और ताजगी देने वाले योगासन और अनुशासित पीटी सत्र के साथ हुई।बच्चों के शारीरिक समन्वय और टीम भावना को बढ़ावा देने के लिए कई मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। एक्टिविटीज के बीच वेलनेस ब्रेक रखा गया, जिसमें बच्चों ने लोकप्रिय ‘रम सम सम’ गाने पर जमकर डांस किया और खूब मस्ती की।

इस पूरे आयोजन में भावना प्रगतिशील वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष उर्वी मेश्राम, संध्या, सत्यम गौतम और डॉली मेश्राम उपस्थित रहे। साथ ही बाहर से आए विशेष सहयोगी सदस्यों—एल. वेंकट रमन्ना राव, अनुष्का तिवारी, कशिश ठाकुर, भावेश टंडन और श्रेया भारद्वाज ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से जुड़कर बच्चों के साथ पूरा दिन बिताया और अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस सफल आयोजन के लिए भावना प्रगतिशील वेलफेयर फाउंडेशन, जतन दिव्यांग स्कूल के सभी सम्मानीय शिक्षकों एवं सहयोगी सदस्यों का उनके अमूल्य सहयोग और मार्गदर्शन के लिए हृदय से धन्यवाद व आभार व्यक्त करता है।

बच्चों के साथ यह पूरा दिन बिताना पूरी टीम के लिए बेहद प्रेरणादायक और दिल को छू लेने वाला अनुभव रहा। फाउंडेशन का यह निरंतर प्रयास रहेगा कि हम ऐसे ही बच्चों के जीवन में नई उमंग और सकारात्मक बदलाव लाते रहें।