Home अन्य उप मुख्यमंत्री ने 2.06 करोड़ की लागत से घोटिया विद्युत उपकेंद्र का...

उप मुख्यमंत्री ने 2.06 करोड़ की लागत से घोटिया विद्युत उपकेंद्र का किया भूमिपूजन

7
0

रायपुर :  उप मुख्यमंत्री ने 2.06 करोड़ की लागत से घोटिया विद्युत उपकेंद्र का किया भूमिपूजन
घोटिया में बनेगा नया विद्युत उपकेंद्र, कवर्धा शहर को मिलेगी मजबूत बिजली व्यवस्था

शहर के 13 वार्डों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति, 8614 उपभोक्ताओं को होगा सीधा लाभ

क्षेत्र में 5 नए सब स्टेशन स्थापित करने की दिशा में हो रहा तेजी से काम–उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

ढाई साल में अब तक क्षेत्र में 486 नए ट्रांसफार्मर लगाए गए

रायपुर, घोटिया में बनेगा नया विद्युत उपकेंद्र, कवर्धा शहर को मिलेगी मजबूत बिजली व्यवस्था

घोटिया में बनेगा नया विद्युत उपकेंद्र, कवर्धा शहर को मिलेगी मजबूत बिजली व्यवस्था

घोटिया में बनेगा नया विद्युत उपकेंद्र, कवर्धा शहर को मिलेगी मजबूत बिजली व्यवस्था

घोटिया में बनेगा नया विद्युत उपकेंद्र, कवर्धा शहर को मिलेगी मजबूत बिजली व्यवस्था

घोटिया में बनेगा नया विद्युत उपकेंद्र, कवर्धा शहर को मिलेगी मजबूत बिजली व्यवस्था

कवर्धा शहर की बढ़ती विद्युत मांग को देखते हुए आज नवीन बस स्टैण्ड घोटिया में 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत लगभग 2.06 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस विद्युत उपकेन्द्र की सौगात दी। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह केंद्र शहर की विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी तथा आम उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। उपकेन्द्र के शुरू होने से मेडिकल कॉलेज, नवीन बस स्टैण्ड, कृषि महाविद्यालय, तुलसी नगर और राजदीप कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा, वहीं शहर के 8614 उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।